Monday, August 31, 2009
उसे घेर कर पहले मारा पीटारात में घर में घुस कर पीट-पीट कर हत्या कर डाली।
Sunday, August 30, 2009
३१-८-२००९। नरेगा का सच खीरी जिले में उभर कर सामने आ गया है । पलिया ब्लाक के कई ग्राम पंचायत जाब कार्ड धारको को मानक के अनुरूप काम नही दे पाए है। ग्राम विकास के उप सचिव दिनेश कुमार सिंह ने इस ब्लाक में जाब कार्ड धारकों से मिल कर उनकी शिकायत सुनी। जाब कार्ड धारकों की शिकायत है कि थी ग्राम पंचायत अधिकारी केवल अपने चाहने वालों को ही काम देते हैं। लेकिन जाब कार्ड धारकों को मायूसी ही मिली उप सचिव माँत्र खाना पूर्ति कर वापस चले गए ।
Wednesday, August 26, 2009
२७-९-२००९। खीरी जिले मैं क़र्ज़ मैं डूबे एक ओंर ग्रामीण दम्पत्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । यह घटना धोर्हरा कोतवाली के ग्राम मुराउन पुरवा मैं हुई। किसान धर्मपाल कभी १८ एकढ़ का काश्तकार हुआ करता था। लेकिन नदी ने दो सालों मैं १२ एकढ़ जमीन कट कर बहा कर नदी मैं मिला दी थी । इससे पहले धर्मपाल ने विभिन्न बैंकों से लाखों रुपए क़र्ज़ भी ले रखा था । बैंक का क़र्ज़ अदा न कर पाने के कारण वसूली अमीन बकाया अदा करने की दवाब दाल रहा था । मानसिक रूप से परेशान धर्मपाल और उसकी पत्नी धर्मवती ने जहर खाकर जिन्दगी ख़त्म कर ली । इस घटना से उत्तर प्रदेश के किसानो की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नही है।
किसी शायर ने सही लिखा है --
बुझी न प्यास तो ख़त्म अपनी जिन्दगी कर ली ,
एक नदी ने समुंदर में जाकर खुदकशी कर ली।
Tuesday, August 25, 2009
Monday, August 24, 2009
25-8-2009 खीरी जिले मैं बाढ़ के प्रकोप और शारदा नदी की विनाश लीला अभी जारी है। खजुरिया, निघासन, धोरहा, तिकुनिया में एक ओर भू कटान हो रहा है। दूसरी और लाखो प्रभावितों के सामने पेट भरने की समस्या से दो चार होना पढ़ रहा है। ऐसा मना जा रहा है कि शारदा , सुहेली और मोहना नदी पर पक्का तटबंध बनाने से ही इन इलाको को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाया जा सकता है
