Saturday, September 12, 2009

आज दैनिक जागरण बरेली के पाठक नामा में एक लड्की ने अपने परिवार में अपनी सगी भाभी के जुल्म की दर्द भरी दास्ताँ बयाँ की है। उसने समाज के प्रबुद्ध लोगों से अपनी भाभी के जुल्मों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। अन्यथा उसकी माँ ने सामूहिक आत्महत्या कर लेने का फ़ैसला कर रखा है।
आप उन सभी लोगों से जो कि न्यायिक पेशे से ताल्लुक रखते हैं, अनुरोध है कि इस गंभीर समस्या को स्वतः संज्ञान लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर कर एक शरीफ परिवार को बचा लें । अन्थया यह परिवार १५ तारीख को घोषित डैड लाइन पर सामूहिक आत्महत्या कर सकता है।
१२-०९-2009

Wednesday, September 9, 2009

१०-९-२००९ गोला खीरी के पास वसलीपुर में जहरीला बेर का चूरन खाने से ६ बच्चों की दर्दनाक मर्त्यु हो गई। जिन्दगी और मर्त्यु से जूझ रहे चार लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।

Friday, September 4, 2009

५-९-२००९। गोला खीरी में सरस्वती विद्या मन्दिर में दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद एक छात्र ने ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर ली। ओयल निवासी हरद्वारी लाल का पुत्र प्रवीन कुमार विद्यालय में १०वी का छात्र था। बीते दिनों एक सहपाठी से किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था । इसी लिए दोनों में मारपीट हुई थी। विद्यालय ने दोनों को निष्काशन की चेतावनी दी थी। प्रवीन कुमार ने कारवाई से घबरा कर ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी । जी आर पी मामले की जाच कर रही है ।

Tuesday, September 1, 2009

२-९-२००९। खीरी जिले के पुलिस स्टेशन जंगबहादुरगंज में शाहजहापुर - सीतापुर रेलवे ट्रेक पर आठ जिन्दा बम बरामद हुए है । ऐसा माना जा रहा है कि ये बम ३० अगस्त ०९ को इसी रेल मार्ग से गुजरी मिलेट्री ट्रेन से गिरे होगें । बताया जाता है कि तीन बम ३०अगस्त को ही बरामद हो गए थे । जंगबहादुरगंज के स्टेशन मास्टर ने इन्हें नहर में फिकवा दिया था। मामले कि जांच मिलेट्री और खीरी पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं। गोताखोरों की मदद से नहर में फेकें गए एक बम को गोताखोर की मदद से बरामद कर लिया गया है।

Monday, August 31, 2009

१-९-२००९। खीरी जिले के पुलिस स्टेशन निघासन के गावं झंडिराज में एक दलित की हत्या कर दी गई । दलित बैजनाथ का पालतू सूअर पास के क्ढीले के घर में घुस गया था। क्ढीले ने बैजनाथ से घर को पवित्र करने के लिए १०० रुपए की मांग की थी। पैसे ना देने पर आरोपियों ने उसका एक और सूअर मार डाला था। इसकी शिकायत दलित ग्राम प्रधान से करके वापस आ रहा था। रास्ते में
उसे घेर कर पहले मारा पीटारात में घर में घुस कर पीट-पीट कर हत्या कर डाली।

Sunday, August 30, 2009

३१-८-२००९। नरेगा का सच खीरी जिले में उभर कर सामने आ गया है । पलिया ब्लाक के कई ग्राम पंचायत जाब कार्ड धारको को मानक के अनुरूप काम नही दे पाए है। ग्राम विकास के उप सचिव दिनेश कुमार सिंह ने इस ब्लाक में जाब कार्ड धारकों से मिल कर उनकी शिकायत सुनी। जाब कार्ड धारकों की शिकायत है कि थी ग्राम पंचायत अधिकारी केवल अपने चाहने वालों को ही काम देते हैं। लेकिन जाब कार्ड धारकों को मायूसी ही मिली उप सचिव माँत्र खाना पूर्ति कर वापस चले गए ।

Wednesday, August 26, 2009

२७-८-२००९। खीरी जिले मैं पुलिस स्टेशन पसगवां मे बेटी और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी गई। ग्रामवासी इदरीश और उसकी पत्नी अनीसा ने अपनी बेटी अफसाना और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत मे देखकर आपा खो दिया। पति - पत्नी ने प्रेमी युगल अफसाना और इरफान को कमरे मे ही मार डाला । पुलिस ने हत्या आरोपी पति-पत्नी को ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया है।

२७-९-२००९। खीरी जिले मैं क़र्ज़ मैं डूबे एक ओंर ग्रामीण दम्पत्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । यह घटना धोर्हरा कोतवाली के ग्राम मुराउन पुरवा मैं हुई। किसान धर्मपाल कभी १८ एकढ़ का काश्तकार हुआ करता था। लेकिन नदी ने दो सालों मैं १२ एकढ़ जमीन कट कर बहा कर नदी मैं मिला दी थी । इससे पहले धर्मपाल ने विभिन्न बैंकों से लाखों रुपए क़र्ज़ भी ले रखा था । बैंक का क़र्ज़ अदा न कर पाने के कारण वसूली अमीन बकाया अदा करने की दवाब दाल रहा था । मानसिक रूप से परेशान धर्मपाल और उसकी पत्नी धर्मवती ने जहर खाकर जिन्दगी ख़त्म कर ली । इस घटना से उत्तर प्रदेश के किसानो की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नही है।

किसी शायर ने सही लिखा है --

बुझी न प्यास तो ख़त्म अपनी जिन्दगी कर ली ,

एक नदी ने समुंदर में जाकर खुदकशी कर ली।

२५-९-२००९ । वन एवम पर्यावरण मंत्रालय ने किशनपुर वन्य जीव विहार का दायरा बढाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत मैलानी खीरी , खुटार और हरिपुर रेंज के हिस्से शामिल किए जायगे इसका उद्देश्य वन्य जीवों को अधिक विचरण स्थल उपलब्ध करना है।

Tuesday, August 25, 2009

२६-८-२००९ । पूर्वोत्तर रेलवे के मैलानी - गोंडा रेलमार्ग पर हर साल तबाही झेल रहे पलिया इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए रेलवे इंजी विभाग ने रेलवे मार्ग के नीचे एक दर्जन स्थानों पर सीमेंटेड पाइप डालने का आदेश दिया है । रेलवे का मानना है कि इससे एक तो पलिया मे बाढ़ का पानी नही भरेगा और दूसरे बाढ़ के पानी से रेलवे मार्ग भी नही बहेगा। यह यौजना कितनी कारगर होगी समय ही बतायेगा ।

Monday, August 24, 2009

25-8-2009 खीरी जिले मैं बाढ़ के प्रकोप और शारदा नदी की विनाश लीला अभी जारी है। खजुरिया, निघासन, धोरहा, तिकुनिया में एक ओर भू कटान हो रहा है। दूसरी और लाखो प्रभावितों के सामने पेट भरने की समस्या से दो चार होना पढ़ रहा है। ऐसा मना जा रहा है कि शारदा , सुहेली और मोहना नदी पर पक्का तटबंध बनाने से ही इन इलाको को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाया जा सकता है

Saturday, August 15, 2009

आज योमे आजादी की दिन है । ऐसे मे रास्ट्रगान की चर्चा न हो नामुमकिन है । जिस गीत को रास्ट्रगान की मान्यता दी गई है । दरअसल वह गीत रविन्द्र नाथ टैगोर ने सन १९१० मे जार्ज पंचम के भारत आगमन पर उनकी संस्तुति मे लिखा था ।

Wednesday, August 12, 2009

११ अगस्त २००९ । मैलानी रेलवे स्टेशन पर टिकेट चेकर जब तब भोले भाले ग्रामीण रेल यात्री को टिकेट होने के बावजूद जुर्माना वसूल कर परेशान कर रहे हैं। मैलानी रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्री गंतव्य को जाने के कारण चुपचाप जुर्माना देने को बाध्य हो जाते हैं । इसके विपरीत सूटेडबूटेड बे टिकेट रेलयात्री फर्स्ट क्लास मे मजे से यात्रा करते हैं । उन्हें चेक करने की हिम्मत मैलानी के टिकेट चेकर नही दिखा पाते हैं । अगर आप मैलानी से होकर रेल यात्रा कर रहे हैं तो अपने वैध टिकेट को साथ रखें । आप कभी भी ज्यादती के शिकार हो सकते हैं ।

Monday, August 3, 2009

४- अगस्त२००९। लखीमपुर खीरी के लिटिल चे़प अभिजीत श्रीवास्तव ने जी टी वी के रियल्टी शो मे आखिरी स्टेज पर पहुच कर जिले का नाम रोशन किया है। पिछले दिनों गृहनगर आने पर लोगो ने अभिजीत को अपनी आखों की पलकों पर बिठाया ।

Friday, July 31, 2009

०१ जुलाई २००९

पलिया से दैनिक जागरण के प्रभारी हरीश श्रीवास्तव लिखते है कि खीरी जिला जिलाअधिकारियो की प्रयोग स्थली बन गया है । चार माह मे चार डीएम और एस पी बदले जा चुके हैं । उनका मानना है कि सत्ता के नेताओं को जिले मे बाढ़ से हो रही बर्बादी कि परवाह न होकर अधकारियों के तबादले मैं अधिक रूचि है।

०१ जुलाई २००९,

खीरी जिले मे बाढ़ से तबाही शुरू हो गई है। पलिया इलाके मे नेपाल से आने वाली नदी सुहेली ने पलिया और उसके आसपास के गावो में जलभराव शुरू कर दिया है। इसी तरह नेपाल के सीमावर्ती तिकुनिया , निघासन मे भी बाढ़ से हजारो गाव प्रभावित हो गए है ।

Thursday, July 30, 2009

३१ जुलाई लखीमपुर खीरी । पुलिस ने पैगम्बर मों साहब का चित्र अपनी पुस्तक पर प्रकाशित करने के आरोप मे लखीमपुर निवासी रिटायर टीचर डॉ० करण सिंह और उनके नाबालिग़ पुत्र आर पी सिंह को ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया है जे़सा की हम सभी जानते है कि इस्लाम मे किसी चित्र या मूर्ति की पूजा वर्जित है । इस संप्रदाय मे इबादत का आधार निराकार खुदा है, यह सब जानते हुए भी पुस्तक पर पुलिस ने पैगम्बर मों साहब का चित्र अपनी पुस्तक पर प्रकाशित करना सस्ती लोक शाबाशी पाने एवं लेखक की नादानी को साबित करती है

Saturday, July 11, 2009

खीरी जिले में जारी अनावृष्टि से धान की रोपाई पर प्रतिकूल असर हुआ है / कृषि विभाग का कहना है कि धान कि फसल के उत्पादन मे २५ प्रतिशत कि कमी आ सकती है / सूखे कि हालत को देखते हुऐ वैकलीपिक फसलो को बोना लाभप्रद होगा

Saturday, June 6, 2009

६ मई २००९
शारदा नदी से खीरी जिले मई हो रही तबाही को रोकने के लिए सिचाई विभाग ने १०४२ लाख रुपपे की लागत से ४.५ किमी लंबा नाला बनाया है उम्मीद है की इस नाले से होकर शारदा नदी की मूल धारा बहने लगेगी , लेकिन आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इस नाले के निर्माण से कोई फायदा नही मिलेगा लेकिन रेलवे का कहना है कि अगर शारदा नदी इस नाले से होकर मूल धारा के रूप मई बही तो रेलमार्ग को होने वाला भी नुकसान खत्म हो जाएगा

Wednesday, June 3, 2009

दैनिक जागरण ३ जून
हाईस्कूल की परीचा २००९ मे मैलानी के सुमित गोयल पुत्र त्रिलोक गोयल ने श्री लाल बहादुर इंटर कॉलेज स्कूल मे पहला स्थान और कोमल वर्मा पुत्री सुशील वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है