आज दैनिक जागरण बरेली के पाठक नामा में एक लड्की ने अपने परिवार में अपनी सगी भाभी के जुल्म की दर्द भरी दास्ताँ बयाँ की है। उसने समाज के प्रबुद्ध लोगों से अपनी भाभी के जुल्मों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। अन्यथा उसकी माँ ने सामूहिक आत्महत्या कर लेने का फ़ैसला कर रखा है।
आप उन सभी लोगों से जो कि न्यायिक पेशे से ताल्लुक रखते हैं, अनुरोध है कि इस गंभीर समस्या को स्वतः संज्ञान लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर कर एक शरीफ परिवार को बचा लें । अन्थया यह परिवार १५ तारीख को घोषित डैड लाइन पर सामूहिक आत्महत्या कर सकता है।
१२-०९-2009
Saturday, September 12, 2009
Wednesday, September 9, 2009
Friday, September 4, 2009
५-९-२००९। गोला खीरी में सरस्वती विद्या मन्दिर में दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद एक छात्र ने ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर ली। ओयल निवासी हरद्वारी लाल का पुत्र प्रवीन कुमार विद्यालय में १०वी का छात्र था। बीते दिनों एक सहपाठी से किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था । इसी लिए दोनों में मारपीट हुई थी। विद्यालय ने दोनों को निष्काशन की चेतावनी दी थी। प्रवीन कुमार ने कारवाई से घबरा कर ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी । जी आर पी मामले की जाच कर रही है ।
Tuesday, September 1, 2009
२-९-२००९। खीरी जिले के पुलिस स्टेशन जंगबहादुरगंज में शाहजहापुर - सीतापुर रेलवे ट्रेक पर आठ जिन्दा बम बरामद हुए है । ऐसा माना जा रहा है कि ये बम ३० अगस्त ०९ को इसी रेल मार्ग से गुजरी मिलेट्री ट्रेन से गिरे होगें । बताया जाता है कि तीन बम ३०अगस्त को ही बरामद हो गए थे । जंगबहादुरगंज के स्टेशन मास्टर ने इन्हें नहर में फिकवा दिया था। मामले कि जांच मिलेट्री और खीरी पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं। गोताखोरों की मदद से नहर में फेकें गए एक बम को गोताखोर की मदद से बरामद कर लिया गया है।
Subscribe to:
Comments (Atom)